ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों के लिए प्रारंभ की चलित चाय बिस्किट वेन


इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा शहर भर में ड्यूटी कर रहे पुलिस के कर्मचारियों व नगर रक्षा समिति के लोगों को चाय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक चलित वेन का शुभारंभ भी किया गया। यह वेन पुलिस कर्मचारियों को चाय एवं बिस्किट उपलब्ध कराएगी। इस प्रकार की तीन वैन शहर भर में चलाई जाएंगी। जिसका शुभारंभ आज अधिकारियों द्वारा किया गया।